Visitors have accessed this post 1099 times.
सिकंदराराऊ : ठंड के प्रकोप के चलते भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष कमलेश शर्मा ने गरीब असहाय लोगो को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी में किया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने गरीब व ज़रूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए । इस दौरान श्री राणा ने कहा कि गरीबो की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नही होता है। सदैव गरीब , असहाय एवं निर्धनो की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता , समाज सेवी जयपाल सिंह चौहान , नगराध्यक्ष भाजपा नीरज वैश्य , शशिबाला वार्ष्णेय , यशोदा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
input : अनूप शर्मा
यह भी देखे : 2021 का राशिफल
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










