Visitors have accessed this post 407 times.

हाथरस : 2022 में विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने शनिवार को जीटी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर युवा चेहरे “टेकपाल कुशवाहा” को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। टेकपाल कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का आभार प्रकट करतें हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी है वह जिम्मेदारी पार्टी के संविधान बीच रहकर काम करूंगा और पार्टी की नीतियों और पार्टी के कार्यक्रमों को जनता के बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंच जाऊंगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में अपराध, अराजकता और आतंक का राज है। इस सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा राज में बच्चियों और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी धर्मों वर्गो के लोग परेशान हैं। नागरिकों, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा करने में सरकार पूरी तरह अक्षम है। जनता 2022 में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठीं है।

इनपुट : राजदीप तोमर

यह भी पढ़ें : हाथरस में कैमेस्ट्री क्रैकर क्लासेस पर मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp