Visitors have accessed this post 284 times.

सासनी :  गांव हो या शहर हर क्षेत्र में आज शिक्षा का होना अति आवश्यक है। क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार और समाज तथा देश के बारे में सोच सकता है। तथा शिक्षित व्यक्ति ही देश और समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। इसलिए बचपन से ही यदि व्यक्ति को शिक्षित किया जाए तो अवश्य ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है।यह विचार गांव सिंघर्र में प्राईमरी पाठशाला के लिए भूमि पूजन करते वक्त भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज ने प्रकट किए। बता दें कि गांव सिंघर्र में विद्या का स्तर ऊंचा उठाने के लिए ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय के लिए भूमि पूजन कर नींव रखी गई। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष ने गांव लढौटा में करीब सौ से अधिक मजलूम और जरूरतमंदों को कंबल बांटे। और कहा कि मजलूम तथा जरूरतमंद की मदद करने से कई पुण्यों का लाभ मिलता है। ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का पुष्पहार एवं अंगवस्त्र पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा ठाकुर प्रेमपाल सोलंकी, कोमल सिंह तोमर, आश्रय तोमर, कुंवर कन्हैया सिंह तोमर, ध्रुव शर्मा, एवं प्रधानाध्यापक सरोज सिंह, विक्रम जादौन ,कोमल सिंह,कान्ता पचैरी जी, बंटी प्रधान, शैलेश प्रधान आदि मौजूद रहे।

   input : avid hushen

यह भी पढ़े : हाथरस के रेस्टोरेंट के खाने के क्यों लोग है। दीवाने

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp