Visitors have accessed this post 903 times.
सासनी : कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक युवक ने विषाक्त चख लिया। जिससे उसकी हालत खराब होने लगी। जानकारी होने पर परिजनों ने युवक का उपचार जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार जलालपुर में रक्षपाल पुत्र उदय निवासी जहराना थाना चंडोस जिला अलीगढ़ अपनी ससुराल में जलालपुर आया था। बताते हैं कि रक्षपाल परिजनों के बीच बैठा था और अचानक उठकर कमरें में चला गया और वहां उसने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगडने लगी। हालत बिगडते देख परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।
इनपुट : आविद हुसैन
यह भी पढ़े : मनुष्य के पाप कर्मों द्वारा मिलने वाली सजाएं
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










