Visitors have accessed this post 736 times.
सिकंदराराऊ : राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ में 28 फरवरी रविवार को हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें हिंदी सेवियों , हिंदी विद्वानों , समाजसेवियों के साथ-साथ हिंदी भाषा विषय में अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा । यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से मुक्ताकाश मंच पर आयोजित होगा ।कार्यक्रम के संयोजक हिंदी प्रोत्साहन समिति के जिला अध्यक्ष पवन गांधी एवं समिति के संस्थापक अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित शूल ने सभी हिंदी प्रेमियों से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में पहुंच कर अपने यहां से प्रारंभ हुई संस्था के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।ज्ञातव्य हो कि 28 वर्ष से लगातार हिंदी प्रोत्साहन समिति देवेन्द्र दीक्षित शूल के निर्देशन में हिंदी के प्रचार प्रसार व सम्मान हेतु कार्य कर रही है। वहीं नई पीढ़ी में हिंदी के प्रति रुचि पैदा करने हेतु हर वर्ष कई जगह कार्यक्रम कर रही है।
इनपुट :- अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : हाथरस के इस मॉल में मिलता है घर का सारा सामान भारी छूट पर
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp








