Visitors have accessed this post 311 times.

सासनी में दी बार एसोसिएशन की चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी द्वारा सचिव पद के लिए एक प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र निरस्त होने पर नया मोड आ गया। चुनाव अधिकारी के अधिकार सीज करते हुए साधारण सभा ने चुनाव अधिकारी के फैसले को पलट दिया था। जिसके परिणाम स्वरूप सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के मतदान कराया गया। जिसका दायत्वि सहायक चुनाव अधिकारी गिराज सिंह को सौपा गया था। जबकि अन्य पदो पर सभी प्रत्याशी र्निविरोध हुए है।
चुनाव के दौरान सतीश वांगर एड0 एवं राजन सिंह एड के मध्य मुकाबला हुआ था। कुल 44 मत पडे थे। चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार 1 मत निरस्त पाया गया तथा राजन सिंह को 27 मत और सतीश वागर को 16 मत मिले जिसके आधार पर चुनाव अधिकारी ने राजन सिंह को 11 मत से विजयी घोषित किया। शेष सभी पदों पर र्निविरोध चुने गए है। जिनमें महेन्द्र पाल सिंह अध्यक्ष, राजवीर सिंह उपाध्यक्ष, मधुसूदन सिंह कोषाध्यक्ष, मधुकर नगाइच सह सचिव, प्रशांक पाठक अंकेक्षक, तथा गीतम सिंह को पुस्तकालय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। संस्था सदस्यों ने विजयी प्रत्याशियों को फूलमाला पहना कर जोशीला स्वागत किया। नव गठित कार्यकारणी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके परं चंद्रपाल सिंह, प्रशांत पाठक, योगेश शर्मा, संतोष शर्मा, राजेश शर्मा, अरविन्द गुप्ता, मधुसूदन सिंह, राजेश लवानियां, पंकज गौड, सुनील दत्त, कृष्ण सिंह, सुभाष कुमार, धर्मवीर सिंह, संजीव सिंह, योगेन्द्र सिंह, एनपी कुशवाह, मधुकर नगाइच, महेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, राजन सिंह, सुरेश सिंह, गिर्राज सिंह, राजू सिंह, मलखान सिंह, भरत सिंह बघेल, आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े : हाथरस का सबसे ज्यादा वैरायटी वाला इलैक्ट्रोनिक गुड्स स्टोर

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp