Visitors have accessed this post 512 times.

जौनपुर में एक महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोस के ही दो दरिन्दो ने उसे अपने हबस का शिकार बना डाला। इतना ही नही बदमाशो ने अपनी दरिंन्दगी का  अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है । इस वीडियो के सहारे ब्लैक मेल करके दरिंदे दो माह तक उसकी अस्मत लूटते रहे। यह मामला प्रकाश में आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस दोनो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल कर रही है।

सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला का पति रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है। गांव में अकेली महिला पाकर गांव के ही दो दरिंदो ने तमंचे सटाकर अपना मुंह काला किया। इस दरम्यान दरिंदो ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना डाला। इस वीडियो से ब्लैक मेल करके व महिला के परिवार की हत्या करने की धमकी देते हुए  दो माह तक उसके साथ रेप करते रहे। जिसके कारण वह गर्भवती हो गयी। इसकी जानकारी जब दंरिन्दो को हुआ तो वे महिला को डराने धमकाने लगे । पीड़ित महिला ने किसी तरह मोबाईल से अपने पति को पूरी जानकारी देकर घर बुलाया। शुक्रवार की रात पति घर आकर अपनी पत्नी को लेकर थाने पर जाकर  गांव के दो आरोपी  के खिलाफ रपट दर्ज करायी। अपर पुलिस अधीक्षक देहात  संजय राय  ने बताया कि पुलिस ने घर में घुसकर जबरन बालात्कार करने और धमकी देने का मामला दर्ज करके आरोपियो की तलास में जुट गयी है।
Input Vivek Kumar