Visitors have accessed this post 1004 times.
सासनी : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस में शासन द्वारा सासनी बिजलीघर स्थित बनगढ़ में विचारोत्सव मेला का अयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को डायट संकाय बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारी व कर्मचारीगणों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 40 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी शिक्षकों ने अपने अनुभव तथा विचार लोकल फाॅ वोकल थीम के आधार पर प्रस्तुत किए। सभी के विचारों में अनिल कुमार सहायक अध्यापक बिजलीघर सासनी को विचार बेसिक आॅफ साइंस को प्रथम स्थान मिला। शिक्षक अनिल कुमार को एससीईआरटी लखनऊ में प्रस्तुत किया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व शिक्षक अनिल कुमार ने योगाभ्यास प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कर चुके है। कार्रक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्या श्रीमती ऋिचा गुप्ता ने की तथा निर्णायक पीसी बागला काॅलेज के वरिष्ठ प्राॅफेसर थे। विचार मेला में सभी प्रवक्त और शिक्षक मौजूद थे।
इनपुट :- आविद हुसैन
यह भी पढ़े : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










