Visitors have accessed this post 928 times.
सासनी : कस्बा में होली से पूर्व रंगभरनी एकादशी के उपलक्ष्य में संकीर्तन मंडली द्वारा एक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें हरे कृष्ण हरे राम की धुन पर थिरकते रहे।
गुरूवार को निकाली गई प्रभातफेरी के दौरान भक्तों द्वारा किए जा रहे हरे कृष्ण हरे राम उच्चारण के कारण माहौल श्रीकृष्णमय ो गया। प्रभात फेरी गंगा मंदिर से शुरू होकर कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी शहर में भ्रमण करने के बाद गंगा मंदिर पर ही विराम हुई फेरी में लोगों ने रंग गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को गुलाल लगाया। जिससे होली के आगमन का स्वागत किया।
इनपुट : आविद हुसैन
यह भी पढ़े : दुनिया के 5 अनोखे पंछी जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










