Visitors have accessed this post 857 times.

सासनी : कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सिह में एक किसान के भूसा की बुर्जी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसे पर बडी मुश्किल से काबू पाया। किसान का हजारों रूपये का नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव नगला सिंह निवासी शंकर पुत्र राम प्रकाश की भुस की बुर्जी घर के निकट घेर मंे बनी हुई हैं जिसमें अज्ञात कारणों के चलते अचानक दोपहर को आग लग गई। जिससे बुर्जी का सारा भूसा जलकर राख हो गया। वहीं जब किसान और ग्रामीणांे को आग की जानकारी हुई तो लोगों ने आग पर मिट्टी पानी डालकर बुझाने की कोशिश की मगर आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। जिससे किसान की बुर्जी में रखा हजारों रूपये का भूसा जलकर राख हो गया। घटना की सूचना किसान ने पुलिस को दी है।

इनपुट : आविद हुसैन

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp