Visitors have accessed this post 58 times.

हाथरस : सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा निर्माणाधीन भवन जनपद न्यायालय में 06 अक्टूबर को श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, प्रभारी जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेन्द्र कुमार मिश्र सहित अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में 180 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 30 श्रमिकों की आंखों की जांच कर दूर-पास के चश्मे उपलब्ध कराए गए, 34 को टिटनेस के टीके लगाए गए, 15 श्रमिकों के दांतों की जांच कर उपचार व दवाएं दी गईं और 40 श्रमिकों की रक्त जांच की गई। वहीं 8 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 13 श्रमिकों का मौके पर नया पंजीकरण किया गया। श्रम विभाग ने श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। अधिकारियों के अनुसार 07 अक्टूबर को औद्योगिक स्थान, सलेमपुर में भी श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

INPUT – RAHUL SHARMA