Visitors have accessed this post 913 times.

हाथरस : वीकेंड लाकडाउन के पहले दिन शनिवार को हाथरस शहर से लेकर कस्बे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर इक्का- दुक्का पैदल चल रहे व्यक्तियों के अलावा पुलिस की गाडि़यां दौड़ती रहीं। मुरसान पुलिस ने सख्ती बरतते हुए मास्क न पहनने वाले लोगो के कस्बा मुरसान के सादाबाद चौराहे पर चालान काटे। शनिवार को कस्बे में लाकडाउन पूरी तरह कामयाब सा रहा। मुरसान कस्बे के प्रमुख बाजार, की शत प्रतिशत दुकानें बंद रहीं। बीमारी के खौफ से सन्नाटे में लिपटे बाजारों में केवल मेडिकल स्टोर ही खुले हुए नजर आये

इनपुट : बृजमोहन ठैनुआ

यह भी पढ़े : दूध में घी डालकर पीने से होंगे यह फायदे

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave