Visitors have accessed this post 929 times.
सासनी : गांव विघेपुर मे नवनिर्वाचित प्रधान बनीसिंह के द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पूरे गांव में सेनेटाइज कराया।
आज गाँव में कराए गये सेनेटाइजर के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि सरकार जहां कोरोना की रोकथाम के लिए तमाम इंतजाम कर रही है। उसी के क्रम में गांव में सेनेटाईज कराया गया है। जिससे गांव में महामारी रौद्र रूप धारण न कर ले। उन्होंने बताया कि मशीन द्वारा गांव मेे प्रत्येक घर और गली को सेनेटाईज कराया गया है। वहीं ग्रामीणों को कोविड-19 की गाईड लाइंस तथा कोरोना से बचने के उपाय बताते हुए फेसमास्क, फेस शील्ड, एवं सेनेटाइजर के प्रयोग के बारे में जानाकारी दी गई। और सभी से अपील की घर पर रहे सुरक्षित रहें,। जरूरी काम से ही घरों से निकले।

इनपुट : आविद हुसैन
यह भी पढ़े : सलमान खान की फिल्म राधे का रिलीज होने के बाद कैसा रहा परफॉर्मेंस
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









