Visitors have accessed this post 712 times.
सासनी : कुछ लोगों में कोरोना वैक्सिन को लेकर काफी भय पैदा हो गया है। लोगों को भय हो गया है और कुछ लोग गलत अफवाहें फैलाने का काम कर रहे है। जब कि कोरोना वैक्सिन लगवाने के बाद वक्ति काफी सुरक्षित हो जाता है। उसे कोरोना से लड़ने की ताकत मिलती है इस लिए कोरोना वैक्सिन अवश्य लगवाये। जिससे आप और देश सुरक्षित रह सके।
यह बातें भाजपा मंडलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाते वक्त बताई। उन्होंने ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए टीकाकरण होना बहुत ही आवश्यक है। कुछ लोग टीकाकरण को लेकर गलत अफवाहें फैला रहे हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है जिससे वह वैक्सीन की डोज नहीं लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा वैक्सीन बिल्कुल ठीक है। उसे लगवाने से शरीर में कोई भी हानि नहीं है उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं के साथ सभी से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने अपील की। तथा सीएससी के चिकित्सकों को धन्यवाद कहते हुए प्रोत्साहित किया। एवं कोरोना वैक्सिन लगाने हेतु की गई व्यवस्था की जमकर तारीफ की उनके साथ वैक्सीनेशन कराने वाले प्रवीण वर्मा मंडल महामंत्री, अंशुल शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, पवन रावत जिला संयोजक आईटी विभाग,प्रशान्त वाष्र्णेय पूर्व नगर मंत्री आदि थे।
इनपुट : आविद हुसैन
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









