Visitors have accessed this post 1295 times.
सासनी : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी पत्नी के साथ ससुराल में आए दामाद को शराब पीकर अपनी पत्नी पीटने की कीमत हवालात में जाकर चुकानी पडी। पुलिस ने शराबी पति के खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गांव उसवा विजय कुमार पुत्र विशंभर सिंह निवासी ग्राम जरेरा थाना अलीगढ़ अपनी पतनी के साथ ससुराल आया था। बताते हैं कि शाम को विजय ने शराब का सेवन कर लिया। इसे लेकर पत्नी ने मना किया तो शराबी पति का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ गया। जिसे लेकर उसने अपनी पत्नी केा पीट दिया। शोर शराबा होने के कारण परिजन और पडौसी एकत्र हो गये। उधर पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शराबी पति को पकडकर कोतवाली ले आए। जहां पुलिस ने शराबी के खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया।
इनपुट :- आविद हुसैन
यह भी देखे : इन संकेतों के जरिए अब जान सकते हैं कि आपका वक्त कैसा आने वाला है
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
http://is.gd/ApbsnE
![]()









