Visitors have accessed this post 467 times.
सासनी : एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभागों के अधिकारी उसके प्रयासों को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे।
वर्ष 2021 में शासन ने एक जुलाई को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत हरियाली की अलख जगाने के लिए जिले में करीब 25 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य हासिल करने के लिए वन विभाग ने विभिन्न विभागों को पौधे वितरित किए थे। लेकिन कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बड़ी संख्या में पिछले 10 दिन से रखे पौधे लोगों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। किसी भी अधिकारी ने इन पौधों को रोपित करने की जहमत नहीं उठाई है। परिणाम स्वरूप परिसर में पड़े यह पौधे सूख रहे हैं।
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप










