Visitors have accessed this post 583 times.
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर में हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह दिलेर और उनके प्रतिनिधि राजेश गुड्डू का ग्रामीणों के द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। ग्राम वासियों ने सांसद महोदय को गांव की समस्याओं के बारे में बताया।बाद में सांसद महोदय ने स्वयं गली मोहल्लों में जाकर गांव की समस्याओं को देखा, और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान तुलसी कुमार, पूर्व प्रधान विनोद कुमार कुशवाहा, राजेश परिहार, वीरेंद्र सिंह बघेल, बाबूलाल, सुनील गुप्ता, हरि सिंह, कप्तान सिंह,एवं भगवानदास उर्फ वीके सिंह आदि लोग मौजूद थे।
![]()
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









