Visitors have accessed this post 311 times.

हाथरस : आज भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर श्वेता दिवाकर को प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा बनाये जाने पर महिला मोर्चा द्वारा स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया एवं रतनेश चटर्जी को प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा व अखिलेश गुप्ता को सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा व दुर्गेश नंदनी को क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा बनाये जाने पर स्वागत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलावती पुण्डीर ने की व संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुनीता वर्मा ने किया| कार्यक्रम को संबोधन करते हुए श्वेता दिवाकर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौपी है उसका मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करुँगी एवं हाथरस जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन की जो भी समस्यां होंगी उनके निदान के लिये प्रदेश में आवाज उठाऊगी एवं निदान कराने का शत प्रतिशत प्रयास करूंगी | मुझे जो संगठन ने जिम्मेदारी दी है उसके लिए जिला, क्षेत्र व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करती हूँ इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि प्रदेश एवं क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के समायोजन से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह की वृद्धी होती है | मैं क्षेत्र एवं प्रदेश पर जनपद हाथरस के कार्यकर्ताओं को समायोजित करने के लिये शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ इससे कार्यक्रम में विशेष रूप से वीरेन्द्र सिंह राणा विधायक सि०राऊ, शालिनी पाठक, वविता वर्मा , सुचेता जॉन , बबली सिंह, पूनम सिंह , कमलेश शर्मा, राजकुमारी चौहान, रेखा सिंह, जसोदा देवी, प्रमोद कुमारी सेंगर, संतोष जोशी, रुपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, प्रमोद सेंगर, पवन रावत, विष्णु बघेल, अनिल सिसोदिया, नरेश प्रधान, राजकुमार शर्मा, विजय प्रमुख, ग्रीस सेंगर, प्रमोद मदनावत, अंकुर सिसोदिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

इनपुट : बृजमोहन ठैनुआ

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave