Visitors have accessed this post 937 times.

आपको बतादें की आयुक्त महोदय अलीगढ मंडल गौरव दयाल ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ तहसील हाथरस के ग्राम नगला पुन्नैर में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित वृहद गौसंरक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया। आयुक्त महोदय ने गायों का तिलक लगाकर पूजन किया तथा उनको गुड खिलाया एवं माल्यार्पण किया।अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग ने बताया कि वर्तमान में गौशाला में 29 निराश्रित पशु है। उन्होने बताया कि गौशाला निर्माण की लागत 120 लाख रूपये है जिसका निमार्ण कार्य दिनंक 19.10.2019 को प्रारम्भ किया गया था,अभी गौशाला में खरंजा सोलर लाइट आदि का कार्य बाकी है जिसे जल्दी पूर्ण कर लिया जाएगा।

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE