Visitors have accessed this post 780 times.
हसायन के गांव बदनपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ महिला अभिभावक श्रीमती सावित्री देवी एवं वीनेश देवी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों को नमन करते हुए सभी ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। बालिकाओं की शिक्षा ,सुरक्षा ,सम्मान और उन्हें स्वावलंबी बनाने हेतु शपथ ली गई। बच्चों द्वारा नाटक एवं देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान द्वारा नारी शक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं को प्रतीक चिन्ह एवं बालिकाओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर शैलेंद्र यादव प्रधानाध्यापक, मूलचंद ग्राम प्रधान, आसाराम, पप्पू, संजय यादव, महावीर, कप्तान सिंह, यतेंद्र यादव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
![]()
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








