Visitors have accessed this post 1074 times.

सासनी तहसील सभागार में आज आयोजित विद्युत विभाग खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता तरुण वीर सिंह, एसडीओ नागेंद्र सिंह के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग कि अधिकारी सासनी सरिता सिंह ने संयुक्त राशन उचित दर विक्रेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई ।
जिसमें निर्णय लिया गया की बिजली के बिल उचित दर विक्रेताओं के द्वारा जमा कराए जाएं। जिससे उनकी रोजगार की स्थिति मजबूत होगी और बिल के जमा होने की स्थिति में सुधार आएगा । इस मकसद से आज विद्युत विभाग खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता
ने 90 प्रतिशत राशन उचित दर विक्रेताओं के साथ विचार विमर्श किया गया और इस ओर कदम बढ़ाएं । रोजगार बढ़ने से राशन उचित दर विक्रेता के चेहरे खिल उठे।

INPUT – देव प्रकाश देव

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE