Visitors have accessed this post 1310 times.
चंदपा क्षेत्र के गांव मोहनपुरा में एक 10 वर्षीय किशोर का शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर दो थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। किशोर की पहचान राजू निवासी भाकरी के रूप में हुई। दरअसल शाम 7:00 बजे से किशोर घर से लापता था। वहीं परिजनों ने खोजने का प्रयास किया परंतु उसका कोई पता नहीं चला । जब सुबह मृतक के पिता धर्मवीर खेतों की तरफ गये तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोर का शव खेत मैं पढ़ा हुआ था। मृतक के पिता ने तुरंत कोतवाली चंदपा पर सूचना दी मौके पर पहुंची कोतवाली चंदपा प्रभारी नीता वीर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा ।
इनपुट : शिवम जादौन








