Visitors have accessed this post 265 times.

भारत की सभी पौराणिक कथाओं में उड़ने वाले विमानों का जिक्र होता आया है,
चाहे रामायण में पुष्पक विमान हो या महाभारत के युद्ध में इस्तेमाल किये जाने
वाले विमान। ऐसे में 5000 साल पुराना एक विमान खोज निकाला गया है जिसके बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। मीडिया इसे सदी के सबसे बड़े राज का नाम दे  रही है। अमेरिकन आर्मी को अफ़ग़ानिस्तान में एक विशाल विमान मिला है जो एक अजीब प्रकार की ऊर्जा से घिरा है।ऐसा दावा किया गया है कि अफगानिस्तान की एक पहाड़ी की एक गुफा में 5000 साल पुराना एक भारतीय विमान मिला है और ये विमान एक अजीब से ऊर्जा के
कवच के घेरे में था। दावा ये भी किया गया है कि 8 अमेरिकी फौजी उस विमान को बाहर निकालने के दौरान अचानक ही गायब हो गए और उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई देशों के प्रमुखों को अफगानिस्तान भेजा, एक हफ्ते के भीतर तीन और देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अफगानिस्तान का सीक्रेट दौरा किया।कहा जाता है कि अफगानिस्तान की पहाड़ियों में कैद है 5000 साल पुराना विमान। वो विमान जिसका जिक्र प्राचीन भारतीय ग्रंथों में मिलता है, जिसकी तस्वीरें प्राचीन चट्टानों पर उकेरी गई हैं। कुछ साल पहले खबर मिली थी अफगानिस्तान में किसी गुफा के भीतर एक प्राचीन विमान मिला है। विमान यानि वो उड़नखटोला जिसका जिक्र संस्कृत के ग्रंथों में मिलता है, विमान के उड़ने के सैकड़ों किस्से महाभारत में कैद हैं, रामायण में, भगवत गीता में, पुराण में अनगिनत प्राचीन तस्वीरों में, सैकड़ों साल पुराने भित्तिचित्रों या चट्टानों में उकेरी गई रेखाओं में ये विमान नजर आते हैं।
क्या वाकई में 5000 साल पुराना ऐसा विमान अमेरिका ने अफगानिस्तान की एक गुफा में खोज निकाला गया था। एक अमेरिकी वेबसाइट Ancient Aliens disclosetv ने ये वीडियो डाला। दावा किया कि ये अमेरिकी फौज से लीक किया गया था, इसमें 8 अमेरिकी मरीन कमांडो एक मिशन पर जाते नजर आ रहे हैं दावा किया गया कि ये मिशन प्राचीन भारतीय ग्रंथों में दर्ज विमान का पता लगाना था, ये विमान अफगानिस्तान की इस पहाड़ी की इस गुफा के भीतर फंसा पाया गया था। कहा जा रहा था कि कम से कम 5000 सालों से ये विमान इस गुफा में कैद है। उसे खोजने और निकालने की जिम्मेदारी इन मरीन कमांडोज को दी गई। ये कमांडो एक गुफा की पहचान करते हैं, लेकिन उसके अन्दर अंधेरा, ये कमांडो लाइटें जलाते हैं और उसमें उतर पड़ते हैं इस वीडियो में उनकी आपस की
बातें सुनी जा सकती हैं। अमेरिकी कमांडो आगे बढ़ते हैं, उनका नाइट विजन कैमरा हर हरकत कैद कर रहा है। कुछ चमकीली चीजें नजर आती हैं। आगे जमीन पर जैसे कुछ बत्तियां दिखने लगती हैं फिर अचानक एक झटके और एक अजीब सी आवाज के साथ ये कैमरा बंद हो जाता है। अमेरिकी वेबसाइट का दावा है कि ये वीडियो कैमरा बाद में उसी
गुफा के द्वार पर पड़ा पाया गया, लेकिन वो 8 मरीन कमांडो कहां गए, उन्होंने उस गुफा के भीतर ऐसा क्या देखा।क्या वाकई में उन्होंने 5000 सालों से पड़े उस प्राचीन भारत के विमान के दर्शन किए, लेकिन उसके बाद से उन कमंडोज का कोई पता नही चला, वो गायब हो गए, वो अदृश्य हो गए लेकिन शायद आज का इंसान उस आविष्कार के करीब पहुंच गया जिसका जिक्र सिर्फ प्राचीन ग्रंथों में देखा औरसुना था। उसी के बाद अचानक ही दुनिया के बड़े नेताओं ने एक के बाद एक अफगानिस्तान के चक्कर लगाने शुरू कर दिए .अफगानिस्तान की एक पहाड़ी में कोई रहस्य कैद है, इसकी भनक सबसे पहले
रूसी खुफिया सर्विस को लगी। बताया जाता है कि 2012 में ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन के लिए वहां की विदेश सीक्रेट सर्विस ने एक रिपोर्ट तैयार की, इसमें बताया गया कि पश्चिमी देशों के राष्ट्राध्यक्ष कोई रहस्य देखने अफगानिस्तान जा रहे हैं।सच भी था, खुद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान के एक गुमनाम पहाड़ी इलाके का खुफिया दौरा किया था रूस की इस खुफिया रिपोर्ट में किसी प्राचीन विमान के मिलने का जिक्र नहीं था। लेकिन कुछ सालों बाद ये सच सामने आ गया कि अमेरिकी फौज को 5000 साल पुराना एक विमान मिला है  शायद वही विमान जिसका जिक्र महाभारत में मिलता है। भारतीय संस्कृत ग्रंथों में ये विमान है, महर्षि भारद्वाज के वैमानिक शास्त्र में ये विमान है। ये खोज कितनी अहम थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गुफा का पहला दौरा किया खुद दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने और अगले एक हफ्ते के भीतर चार देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी एक के बाद एक अचानक अफगानिस्तान की उसी गुफा में पहुंचेओबामा के बाद
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन उसके बाद फ्रांस के उस वक्त के राष्ट्रपति
निकोलस सरकोजी। सरकोजी उस वक्त भारत की यात्रा पर थे, भारत की यात्रा के बाद उन्हें वापस फ्रांस लौटना था लेकिन अचानक ही वो अफगानिस्तान मुड़ गए।उसके बाद बारी आई जर्मनी की चांसर एंजला मार्केल की, इन चारों महाशक्तियों के राष्ट्राध्यक्षों का अफगानिस्तान की एक पहाड़ी की ओर आना ही रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन के कान खड़े कर गया, पुतिन ने रिपोर्ट मांगी और रूसी खुफिया एजेंसी पड़ताल में लग गई। लेकिन आखिर उस गुफा में क्या मिला। अमेरिकी वायुसेना की एक लीक हुई रिपोर्ट में आगे की कहानी का पता चलता है बताया गया है कि 8 अमेरिकी मरीन कमांडो इस प्राचीन विमान के पास पहुंचते ही गायब हो गए कहा जा रहा है कि महाभारत के वक्त का ये प्राचीन विमान एक अदभुत ऊर्जा कवच से घिरा हुआ था ये ऊर्जा कवच उसे इतने सालों से बचाए हुए था कहा ये भी गया कि जैसे ही आठों अमेरिकी फौजियों ने उस विमान को हटाने की कोशिश की, वो टाइम वेल में खिंच कर गायब हो गए।

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave