Visitors have accessed this post 583 times.
सादाबाद : क्षेत्र के गांव सिकुर्रा में बरसात के दौरान टीन शेड गिरने से हादसा हो गया। योगेश कुमार पुत्र हजारी लाल के यहां टीन शेड पड़ा हुआ है। गुरुवार सुबह योगेश कुमार टीन शेड में खाना बना रहा था। तभी अचानक दीवार और टीन शेड भरभरा कर गिर पड़े। टीन शेड की आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए। परिजनों ने आनन फानन में योगेश को मलबे के नीचे से निकाला गया। इस दौरान योगेश कुमार के शरीर पर काफी चोटें आई हैं। उसे चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार दिलाया गया।

![]()
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









