Visitors have accessed this post 1062 times.
बांदा जनपद के नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव (आई०ए०एस०)ने जिलाधिकारी बांदा के साथ डेंगू जैसी गंभीर बीमारी को देखते हुये जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
हालांकि जनपद में अभी तक डेंगू का एक भी केस नही मिला है फिर भी अस्पताल की साफ-सफाई और सुविधाओं का निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना एवं जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्डो में स्थापित मशीनों का भी निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कुछ कमियां पाई गईं हैं, जिसको लेकर जिलाधिकारी से वार्ता कर कमियों को दूर कराया जायेगा|









