Visitors have accessed this post 566 times.
सादाबाद कोतवाली स्थित मोहल्ला विनोबा नगर के पास पशु अस्पताल वाली गली में आज सुबह लगभग तीन बजे 5-6 भैंस चोरों ने पशुपालक चरण सिंह के घर पर धावा बोल दिया तथा तमंचा व ईटों के प्रहार से चरण सिंह को घायल करके बलपूर्वक 2 भैंस चुरा कर ले गए । चोरी गई भैंसों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। पशुपालक चरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहाँ से हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है।

![]()
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








