Visitors have accessed this post 299 times.

बहराइच : जहां भाजपा सांसद ने सरकार के साढे चार साल पूरा होने के उपलक्ष में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया।किसान आन्दोलन को पाकिस्तान से प्रेरित बताया। किसान नेताओं ने भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मंगलवार से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। योगी सरकार के साढे चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बहराइच के सांसद अक्षयबर लाल गौड़ ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के ऊपर अपमानजनक शब्द का प्रयोग कर दिया। भाजपा सांसद ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए राकेश टिकैत को डकैत बताया, और कहा कि कोई भी किसान आंदोलन नहीं कर रहा है जो आंदोलन कर रहे हैं वह किसान नहीं डकैत हैं।किसान आन्दोलन को पाकिस्तान से प्रेरित आन्दोलन बताया। भाजपा सांसद की टिप्पणी से आहत भारतीय किसान यूनियन के निवर्तमान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने जिलाध्यक्ष के आवास पर एक बैठक की। बैठक में किसानों ने जिला प्रशासन से अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की ।निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सांसद ने हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व टिकैत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है,किसान आन्दोलन को पाकिस्तान प्रेरित बताया है।इसके लिए सांसद पर मुकदमा दर्ज किया जाए,अन्यथा किसान मंगलवार से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना

 

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास