Visitors have accessed this post 278 times.

हाथरस : सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख एवं विश्व आध्यात्मिक सतगुरु परम संत राजिन्दर सिंह महाराज के हीरक जयंती समारोह के शुभ अवसर पर सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग हाथरस पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु विशाल नि:शुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य के द्वारा महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं फीता काटकर किया गया। मिशन द्वारा संचालित नि:शुल्क टीकाकरण शिविर के सफल संचालन की, गौरव आर्य द्वारा सराहना की गई। तथा मिशन की हाथरस शाखा के प्रबंधन, समस्त सेवादारों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के अमूल्य सहयोग की भी प्रशंसा की। उनके द्वारा यह भी अपेक्षा की गई कि सावन कृपाल रूहानी मिशन की हाथरस शाखा द्वारा भविष्य में भी मानव कल्याण हेतु इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे। आज के शिविर में कुल 277 व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया जिनमें 192 व्यक्तियों को कोविड-19 का प्रथम एवं 85 व्यक्तियों को कोविड-19 का दूसरा टीका लगाया गया। शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम से नीरज कुमारी एएनएम,मंजू कुमारी एएनएम, राम लखन फार्मासिस्ट एवं जयशल यादव सहायक तथा आश्रम के प्रबंधन एवं सभी सेवादारों का विशेष योगदान रहा। शिविर के दौरान आश्रम पर शबद गायन एवं प्रसाद वितरण निरंतर रूप से चलते रहे। शिविर संपन्न होने के पश्चात आश्रम पर मिशन के प्रमुख एवं विश्व आध्यात्मिक सतगुरु परम संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का 75 वांँ जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महाराज के हीरक जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आश्रम पर लंगर का वितरण भी किया गया। अंत में मिशन की हाथरस शाखा के अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल उर्फ डब्बू द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम, विशिष्ट अतिथि शगौरव आर्य एवं मिशन के सभी कर्मठ सेवादारों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave