Visitors have accessed this post 502 times.

हाथरस :  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाथरस तलब पर 24 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज का लोकार्पण किया, तो हाथरस की सिकंदराराऊ में 112 योजनाओं के साथ कई दर्जन सड़कों का शिलान्यास भी किया, इसके साथ ही उन्होंने 101 श्रमिक पुत्रि छात्रओं को साइकिल वितरित की किसान को ट्रेक्टर, स्वरोजगार के लिए महिलाओं को एक लाख 10 हजार को लोन आदि तमाम योजनाओं से जनता को लाभान्वित किया।  2022 चुनाव का बिगुल फुक गया है, सभी पार्टियों ने अपना अपना मोर्चा संभाल लिया है। जनता को प्रलोभन दे कर अपनी ओर मोड़ने के लिए तीर चलाना शुरू कर दिया है। एक ओर विपक्ष में बैठी पार्टियों ने भी अपना मैदान संभाल लिया है। विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमला करने का कोई मुद्दा नही छोड़ रही है। तो वही सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव में जीतने के लिए विकास की कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती। इसी क्रम में आज हाथरस में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कई दशकों से लंबित जनता की मांग ओवरब्रिज का लोकार्पण किया है, उसके बाद हाथरस की सिकंदराराऊ विधानसभा में कई करोड़ की लागत से बनने वाली कई 112 योजनाओं के साथ ही कई दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया है, इसके साथ ही 101 श्रमिक पुत्री छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया है। इसके साथ ही तमाम स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई जिसमें, बालिका सुमंगला योजन, ग्रामीण आजीविका योजना, ओडीओपी योजना में 16 युवाओं को किट आदि दर्जनों योजनाओं से जनता का लाभांवित किया। पत्रकारों स्व वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे के साथ जनता के सामने आएगी, किसानों की नाराजगी पर उन्होंने साफ कहा कि ये जो आंदोलन है वो किसान नही जो किसान है वो भाजपा के साथ है। 2022 के चुनाव में फिर 300 से अधिक सीटों से सत्ता में आएगी।

input : ऋतुराज चंचल

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave