Visitors have accessed this post 614 times.

भारत में कई ऐसे लोकेशन हैं जो सिर्फ हनीमून के लिए खास हैं। बीच, हिल स्टेशन और वाइल्ड लाइफ जैसी कई हनीमून स्पॉट है जो अपनी प्रकृति, शीतल हवाएं और समुद्र की लहरों से हनीमून कपल को जिंदगी को यादगार बना देती हैं। अपने साथी की पसंद की जगह पर उसके साथ प्यार के अविस्मरणीय पल व्यतीत करना किसी भी जोडे़ के लिए अविस्मरणीय होते हैं। अगर आपने अपने हनीमून की प्लानिंग नहीं की है या कर रहे हैं तो हनीमून डेस्टिनेशन के चुनाव में हम आपकी मदद कर देते हैं। आइए जानते हैं भारत के टॉप 10 हनीमून डेस्टिनेशंस

1.गोवा- गोवा एक ऐसा स्थान है, जहां आप जिंदगी का भरपूर मजा ले सकते हैं। नवविवाहितों के लिए गोवा एकमात्र ऐसा हनीमून डेस्टीनेशन कहा जा सकता है जहां आप चाहें तो शांत सागरतट पर सपनों भरी दुनिया में खो जाएं। यह स्थान अपने आप में रोमांटिक और मनमोहक है। राजधानी पणजी के निकट मीरामार बीच है जहां शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य काफी सुकून भरा होगा। जब रात को खुले आसमान के नीचे बीच के किनारे अपने साथी को अपनी बांहो में लेकर घूमेंगे वह पल कितना यादगार होगा। दोना पाउला, कलंगूट, अंजुना और बागा के अलावा कई अन्य बीचों की सुंदरता देखने लायक हैं। मडगांव व वास्को डी गामा मुख्य स्टेशन हैं।

2.लक्षद्वीप- अरब सागर में स्थित छोटे द्वीप अपनी सुंदरता में अद्वितीय और आकर्षक हैं। इस जगह को वॉटर स्पोर्ट के लिए एक बेहतरीन जगह माना जाता है। यहां के द्वीप नए जोड़ों को बरबरस ही अपनी ओर खींच लेते हैं। लक्षद्वीप में बने रिसॉर्ट्स आपकी हनीमून को और भी बेहतर बनाते हैं।

 

3 कन्याकुमारी हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम है। भिन्न सागर अपने विभिन्न रंगो से मनोरम छटा बिखेरते हैं। दूर-दूर फैले समुद्र के विशाल लहरों के बीच यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद आकर्षक लगता हैं। साथ ही शाम के समय खुशबूदार फूलों से वातावरण मादक बन जाता है। कन्याकुमारी पर्यटक स्थल के साथ दर्शनीय स्थल भी है।

 

4.अंडमान निकोबार- अंडमान निकोबार को गार्डेन ऑफ इडेन भी कहा जाता है। नारियल की सघन छाया, घने जंगल, असंख्य प्रजातियौं के फूल और पक्षी, ताजी हवा प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस द्वीप पर आप स्कूबा डाइविंग जैसे रोमांचक खेलों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

 

5.पुदुच्चेरी– पुदुच्चेरी के समुद्र तट पर हनीमून मनाने वाले कुछ बेहतरीन समय एक साथ गुजार सकते हैं। पेराडाइज बीच के एक ओर छोटी खाड़ी है। यहां केवल नाव द्वारा ही जाया जा सकता है। नाव पर जाते समय पानी में डॉल्फिन के करतब देखना एक सुखद अनुभव है।

 

6.दार्जिलिंग- क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से मशहूर दार्जिलिंग हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। कपल्स हनीमून के लिए आमतौर पर ठंडी जगहों का चयन करते हैं। यहां पर बर्फ से ढकी कंचनजंगा की चोटियां और प्राकृतिक सौंदर्य से लदे खूबसूरत पहाड़ मस्ती और मजे को दुगना कर देते हैं। ट्वाय ट्रेन में आप पहाड़ों और घाटियों के बीच प्रकृति के सौंदर्य को निहारते हुए सफर का आनंद ले सकते हैं। चाय के बगान और देवदार के जंगल का अति सुंदर नजारा देखा जा सकता है।

7. नैनीताल- नैनीताल में आप कम खर्च में हिल टूरिज्म का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। नैनीताल उत्तराखंड का पहाड़ी पर्यटन स्थल है। शहर के बीचोंबीच नैनी झील इस पर्यटन स्थल में चार चांद लगा देती है। चीड़ के घने जंगल पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। काठगोदाम और नैनीताल के बीच ज्योलीकोट स्थान पड़ता है। यहां पर दिन गरम और रातें ठंडी होती हैं। यहां भीनताल, नौकुचियाताल, माल रोड, मल्लीताल, तल्लीताल अनेक स्थान घूमने लायक हैंहैं।

 

8. शिमला- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला हनीमून पर आए कपल्स के लिए बहुत ही प्यारा हिल स्टेशन है। यहां की खूबसूरती एक बार तो देखने वालों को आश्चर्यचकित कर देती है। यहां के सादगी भरे सौंदर्य में ऐसा आर्कषण है कि वापस जाने को मन ही नहीं करता। यहां पर आप बलखाती पहाड़ियों पर सुरंगों में से होते हुए ट्वाय ट्रेन का लुत्फ उठा सकते हैं। ट्वाय ट्रेन के सफर के दौरान आपको बहुत सारे हसीन नजारे दिखाई देंगे जिनको देखकर आप आश्चर्य में पड जाएंगे। माल रोड पर आप शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। जाखू हिल्स शिमला का सबसे ऊंचा स्थान है। यहां से पूरे शहर खूबसूरती को देखा जा सकता है।

 

 

9. मनाली- मनाली की वादियां हनीमून कपल्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। मनाली कुल्लु घाटी के उत्तर में स्थित हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां पर आपको जंगलों से घिरी मनाली घाटी में पक्षियों का कलरव सुनाई देगा। साथ ही गिरते जलप्रपात और फलों से लदे बाग-बगीचे पर्यटकों को अपनी ओर आर्कषित करते हैं। कुदरत ने मनाली को सदाबहार खूबसूरती से नवाजा है। यहां हर मौसम में मस्ती, रोमांस और रोमांच का पैकेज आपको मिलेगा। मनाली का हिडिंबा मंदिर अपने चार मंजिला पैगोड़ा और लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। सोलंग घाटी में हैंड ग्लाइडिंग के रोमांच का मजा लूटा जा सकता है।

10.केरल- केरल को कुदरत ने बड़ी खूबसूरती से संवारा है इसलिए हनीमून के लिए केरल सबसे उपयुक्त जगह है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, मनोहारी समुद्री किनारा, नारियल और खजूर के पेड़ों के झुरमुट के बीच में से नाव पर सवारी, चारों ओर हरियाली और बेहद खूबसूरत नजारे, ये सब हैं केरल की खूबसूरती की असली पहचान। इन रुमानी नजारों में प्यार भरे दिलों की धड़कनें बढ़ना स्वाभाविक हैं।

Input : Sapna saxena

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave