Visitors have accessed this post 699 times.
दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रुधेली का रहने वाला है मृतक
अपने गांव रुंधेली से समरेर मवेशी अस्पताल में गाय को ले जा रहा था मृतके
परिजनों के अभी तक नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
दातागंज थाना क्षेत्र ग्राम समरेर में पशु अस्पताल में गाय को लाते समय सांड़ के हमले से किसान की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं घटना से परिजनों में मचा हड़कंप हुआ है।बतादें की आज दोपहर 1 बजे दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रुधेली के रहने वाले 52 बर्षीय रतीराम अपनी गाय को इलाज़ के लिए समरेर स्थित पशु चिकित्सालय में ले जा रहे थे।जहाँ ग्राम समरेर में पहुंचने के बाद सांड़ ने किसान रतीराम पर हमला कर दिया जिससे रतीराम गम्भीर रूप से घायल हो गए।वहीं घटना की जानकारी किसी ने डायल 112 को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रतीराम को एक निजी एम्बुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल में पहुंचाने को कहा वही अस्पताल ले जाते समय रतीराम की मौत हो गई।हालांकि परिजनों ने मामले की सूचना अभी तक थाना पुलिस को नहीं दी है।वहीं शव का भी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









