Visitors have accessed this post 1349 times.
कोरोना महामारी से बच्चों को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ( 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण) के तहत जिलाधिकारी एटा अंकित अग्रवाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक एटा के आदेश के अनुपालन में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार जैन एवं सहायक अध्यापिका राखी देवी, सीमा राठौर,कविता सिंह, अरविंद कुमार आदि शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रेरित किया गया। वैक्सीनेशन का कार्य रामस्वरूप सीएचओ एवं रेखा एएनएम द्वारा किया गया। अनेकों बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
INPUT – MOHIT SHARMA
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









