Visitors have accessed this post 868 times.

रायबरेली। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं वैश्य समाज के जिला प्रभारी अतुल गुप्ता के नेतृत्व में रायबरेली जिले से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा आयोजित “आगाज 2022, एकता का महापर्व सम्मेलन” में सैकड़ों की संख्या में वैश्य व्यापारी रेलवे ग्राउंड निराला नगर कानपुर पहुंचे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार के मंत्री माननीय पीयूष गोयल समेत कई मंत्री विधायक एवं संगठनों के अध्यक्ष देश भर से पहुंचे। सम्मेलन में नंदी जी ने वैश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर मजबूती से राजनीतिक भागीदारी के लिए आगे आगे आने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि आगामी चुनाव में कोई भी पार्टी वैश्य व्यापारी समाज को नजरअंदाज नहीं कर पाएगी। वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने जिले से सम्मेलन में पहुंचे सभी बंधुओं को हार्दिक धन्यवाद दिया। भारी बरसात में चौपहिया वाहनों के काफिले के साथ बछरावां से उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद प्रकाश गुप्ता सहित वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, अरुण अग्रहरी, प्रेम साहू, विनोद सोनी, विकास सोनी, नीरज साहू, राकेश सोनी, सतीश राजकुमार सहित भारी संख्या में वैश्य व्यापारी बंधु शामिल रहे।

INPUT – RAVINDRA SINGH

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE