Visitors have accessed this post 508 times.

एटा रोड पर रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन ने इस बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव सखी आबू तालिब पुर निवासी मेघ सिंह 50 वर्ष पुत्र वेद सिंह शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास एटा रोड पर पहुंचे तभी पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी ।जिससे बाइक सवार मेघ सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक टक्कर मारने के बाद वाहन को भगा ले गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मेघ सिंह की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE