Visitors have accessed this post 624 times.

एटा रोड स्थित गांव मुगलगढी के पास ऑटो से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
सोनू 17 वर्ष पुत्र घनश्याम निवासी गांव खरेला जिला महोबा ऑटो में बैठकर एटा रोड स्थित एक ईट भट्टा पर जा रहा था। जैसे ही ऑटो गांव के पास पहुंचा तभी अचानक सोनू ऑटो से नीचे गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूचना देकर एंबुलेंस को मौके पर बुला लिया। एंबुलेंस द्वारा घायल सोनू को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है ।

 

INPUT – VINAY CHATURVEDI

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE