Visitors have accessed this post 816 times.

सिकंदराराऊ : होलिका उत्सव के बाद श्री चित्रगुप्त जी महाराज होली दोज का महोत्सव राजेन्द्र मोहन सक्सेना के आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूर्व चेयरमैन विजय भारत कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा राजेंद्र मोहन सक्सेना पूर्व जिला संघचालक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सभी चित्रांश बंधुओं ने चित्रगुप्त जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजन किया। कार्यक्रम में पूर्व सभासद राधेकान्त सक्सेना, राज कुमार सक्सेना, व्रजेंद्र सक्सेना ,अरविंद सक्सैना, भानु प्रताप सक्सेना ,दीपक सक्सेना, प्रेम बहादुर सक्सेना, संजीव सक्सेना आदि ने भाग लिया।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE