Visitors have accessed this post 693 times.
सिकंदराराऊ : महाजन वैश्य सभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुनील गुप्ता ने की । इस अवसर पर समाज के उत्थान के संबंध में सभी वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे गए तथा सामाजिक संगठन और सद्भाव पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हुड़दंग नहीं सत्संग का पर्व है। सभी लोग समाज के उत्थान के लिए अपना रचनात्मक योगदान देने के लिए आगे आएं। युवा अपने समाज के प्रति जिम्मेदार बनें। महाजन वैश्य समाज ने हमेशा राष्ट्र के प्रति निष्ठा का परिचय देते हुए हर संभव योगदान दिया है।
इस अवसर पर खूब रंग गुलाल उड़े व इसके बिच जम कर ठुमके भी लगे। लोगों ने आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, विनोद गुप्ता बालाजी, राजेश महाजन ,वैभव गुप्ता, आशीष महाजन ,अनिल महाजन ,प्रिंस गुप्ता ,मनीष गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, शालू महाजन ,देवेंद्र गुप्ता ,भगवान दास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









