Visitors have accessed this post 1063 times.

सिकंदराराऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पर गर्भवती महिलाओं हेतु शल्य चिकित्सा सेवाएं प्रारंभ हो गई है।
एस मोके को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ रजनीश कुमार द्वारा बताया गया कि यह पहला खुशी का मौका है ,जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ की ओर से जन सामान्य को शल्य चिकित्सा की सेवाएं दी जा रही है। मुझे खुशी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से हमारे शल्य चिकित्सक दल ने पहला आपरेशन सफलतापूर्वक किया है। इस ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जन सामान्य हमेशा सामान्य प्रसवों की तरह शल्य से संबंधित प्रसवों की सेवाएं भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त करेंगे।
इस मौके पर शल्य चिकित्सक दल में डॉ प्रीति शर्मा ,डॉ संदीप पाल ,ओटी टेक्नीशियन दीपक बाबू ,स्टाफ नर्स जयमाला, वार्ड आया हरप्यारी सहित बीपीएम मुकुल कुमार सिंह, बीसीपीएम राम सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।

INPUT – Vinay Chaturvedi

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE