Visitors have accessed this post 207 times.

रायबरेली : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली का होली मिलन सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से बड़ी भव्यता के साथ गुरु तेग बहादुर मार्केट में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री माननीय संदीप बंसल ने दीप जलाकर, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने उपस्थित व्यापारियों एवं जनमानस को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहां की जिले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा प्रशासन के कार्यों में सहयोग प्रदान करता है और शहर में सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि प्रदेश का एकमात्र संगठन जो व्यापारिक हित में कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर उसके निदान तक लगातार संघर्षरत रहता है , मंडल ने जब जिस राजनीतिक पार्टी को समर्थन दिया प्रदेश में उसकी सरकार बनी, इस बार प्रदेश के सभी व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी को साथ देते हुए कहा भाजपा के साथ व्यापारी भाजपा का पलड़ा भारी, वृंदावन डांस ग्रुप द्वारा बेहतरीन, मनमोहक कार्यक्रम ने उपस्थित भारी भीड़ को बांधे रक्खा, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों, मेधावी छात्रों, मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े लोगों, एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उच्च प्रदर्शन करने वाले लोगों श्याम सुंदर पांडे, स्मृति शुक्ला, यस कसौधन, साकिब नूर सज्जाद, निशा शुक्ला, मान्या शर्मा, अनुष्का सिंह, सृष्टि परिहार, अर्पित यादव टीम, मेराज आलम, मीना मंच से दुर्गेश नंदिनी, सुचिता श्रीवास्तव, कंचन पांडे, अजीता सिंह, ज्योति सोनी, रश्मि बाजपेई को अंग वस्त्र सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता वरिष्ठ महामंत्री संदीप शुक्ला जिला प्रभारी संदीप जैन कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा राजनारायण अग्रहरी द्वारा बछरावां व्यापार मंडल अध्यक्ष यादव महाराजगंज अध्यक्ष रिंकू जायसवाल डलमऊ अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल सलोन अध्यक्ष चौधरी सऊद दरीबा अध्यक्ष बच्चन लाल गुप्ता गुरु तेग बहादुर मार्केट अध्यक्ष हरभजन सिंह छाबड़ा बस स्टेशन मंडल अध्यक्ष सुमित त्रिपाठी घोसियाना अध्यक्ष मनोज दुबे गल्ला किराना अध्यक्ष कमल संतानी मुंशीगंज अध्यक्ष राकेश गुप्ता , नसीराबाद अध्यक्ष डॉक्टर अरुण त्रिपाठी, पालिका अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला , कोचिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अमित शुक्ला को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रियंका अवस्थी, संदीप शुक्ला ने किया इस मौके पर केके गुप्ता ,गुरजीत सिंह तनेजा, राजेश अग्रवाल , राहुल गुप्ता,दुर्गेश वर्मा ,दिग्विजय सिंह ,वीरेंद्र अग्रहरी ,रंजीत सिंह बग्गा, सचिन गुप्ता, अब्दुल वाहिद, पंकज प्रजापति, आर्यन सिंह, राजू श्रीवास्तव, आनंद रस्तोगी, आलोक अग्रवाल, प्रवीण बंसल, इंद्र कुमार वर्मा, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, विमलेश रावत, पूनम तिवारी, उषा किरण सिंह विजेता श्रीवास्तव राजकुमारी सिंह मोहम्मद शकील उपस्थित रहे

इनपुट : रवींद्र सिंह