Visitors have accessed this post 570 times.
सिकंदराराऊ
गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से शुरु हो गई। परीक्षा केंद्रों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसी के साथ साथ कंट्रोल रूम में एक सेंटर के लिए एक कंप्यूटर भी लगाया गया है। प्रथम पाली में हाईस्कूल तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा देने के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। सभी केंद्रों पर तलाशी लेने के बाद ही सभी परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान सीओ सुरेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वही सचल दलों द्वारा भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई
INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









