Visitors have accessed this post 563 times.
सिकंदराराऊ : एटा रोड स्थित गांव गढ़िया के पास सड़क किनारे घूम रहे मंदबुद्धि युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव गढ़िया निवासी अनिल पुत्र राजू 25 वर्ष गांव के पास सड़क के किनारे घूम रहा था । वह मंदबुद्धि होने के कारण अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप







