Visitors have accessed this post 679 times.
नवरात्र के दौरान आस्था एवं भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है । बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जा कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं जगह-जगह माता रानी के जगराते और चौकियों का आयोजन किया जा रहा है। पथवारी माता मंदिर पर श्रद्धालु जेहर चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। माता रानी के भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। दिनभर मंदिरों पर पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
INPUT- VINAY CHATURVEDI
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









