Visitors have accessed this post 673 times.

हसायन : विकास खण्ड के नगला रती में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सामुहिक रूप से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली। छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर बच्चों को जागरूक किया। सब पढ़े एक साथ पढ़े, आधी रोटी खायेंगे विद्यालय जायेंगे जैसे नारे लगाए। यह जानकारी उमा भारती ने दी। जगरूकता रैली में देवेन्द्र सिंह प्रधान व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का व प्राथमिक विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE