Visitors have accessed this post 1346 times.

सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव थेगपुर निवासी 25 वर्षीय युवक ने घर में फाँसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव थेगपुर अनिल कुमार शर्मा होमगार्ड है। बुधवार की सुबह उनके 25 वर्षीय पुत्र शशांक किसी बात से क्षुब्ध होकर युवक अपने कमरे में चला गया और फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब कमरे का दृश्य देखा । जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

vinay

http://is.gd/ApbsnE