Visitors have accessed this post 821 times.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगे. चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंपावत विधानसभा सीट मुख्यमंत्री धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है. साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है. सीएम धामी भी मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के ही रहने वाले हैं. बता दें कि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया था. अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है जिससे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा पहुंचने के लिए उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा |
INPUT-RAHUL SHARMA









