Visitors have accessed this post 21 times.

हाथरस। लघु उद्योग भारती हाथरस एवं CFPIA के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 06 मई 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री Chirag Paswan के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में हाथरस से जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल (सर्वेश्वर फूड) ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की मुख्य एडवाइजरी कमेटी में देश के प्रत्येक राज्य से एक उद्योगपति को शामिल किए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उद्योगों की समस्याएं और सुझाव सीधे मंत्रालय तक पहुंच सकेंगे, जिससे फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा हाथरस को फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित करने को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने नितिन अग्रवाल से प्रतिनिधित्व के रूप में एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को सौंपने के लिए कहा।
बैठक में उद्योगों के विकास, निवेश बढ़ाने, स्थानीय रोजगार सृजन तथा फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को नई दिशा देने जैसे विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। उद्योग प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हाथरस सहित अन्य जिलों को भी फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में नई पहचान मिलेगी।
लघु उद्योग भारती एवं CFPIA के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे संवाद बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इनपुट : राहुल शर्मा