Visitors have accessed this post 1346 times.

मुरसान : भीषण गर्मी एवं लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कस्बा मुरसान में स्थित काली मंदिर के पास एसपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर सीवी सिंह की तरफ से एक पानी की प्याऊ लगाई गई । जिसका उद्धघाटन सादाबाद विधायक गड़डू चौधरी ने फीता काटकर किया । इसके बाद विधायक गड़डू चौधरी ने वहां पर मौजूद लोगों को अपने हाथों से पानी भी पिलाया । इस दौरान सीवी सिंह द्वारा मुख्य अतिथियो का फूलमाला पहनाकर जोशील स्वागत किया । इस मौके पर सादाबाद विधायक गड़डू चौधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्याम प्रधान , एसपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर सीवी सिंह , पटा खास के ग्राम प्रधान सुभाष कुंतल , अमरपुर प्रधान सतीश चंद्र , हरेंद्र चौधरी , महिपाल सिंह , अंकित चौधरी , मोनु गौतम , डॉक्टर बिन्नी चौधरी , दर्शन सिंह , सहित अन्य लोग मौजूद रहे |

INPUT-BRAJMOHAN THENUA