Visitors have accessed this post 812 times.
सिकंदराराऊ : नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को अद्वितीय प्रतिभा के धनी महान कवि व नोबेल पुरस्कार विजेता तथा देश को राष्ट्रगान की अनुपम एवं चिरस्मरणीय सौगात देने वाले गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने रविंद्रनाथ टैगोर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शों से हम सबको प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
प्रबंधक किशनवीर सिंह यादव ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करने वाले हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा लिखित गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गुंजन शर्मा, संस्कृति, तोषिका ,साक्षी ,इच्छा शर्मा, उर्वशी आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।









