Visitors have accessed this post 1521 times.

हाथरस : उत्तर प्रदेश में विद्युत का संकट झेल रहा विद्युत विभाग अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है जहां विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सुबह से ही बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया, जिसकी बानगी उत्तर प्रदेश के हाथरस में देखने को मिली जहां उपखंड अधिकारी विशाल निषाद व अवर अभियंता विनोद कुमार द्वारा कई स्थानों पर विद्युत चोरी को छापे मारकर पकड़ा गया , साथ ही विद्युत चोरी में लिप्त छह लोगों के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज कराई गई व नोटिस दिए गए , विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से विद्युत चोरों के मन में डर बैठ गया है , वहीं आम जनमानस इस कार्यवाही को सफल और अच्छी कार्रवाई के रूप में देख रहा हैं ।

इनपुट : राहुल शर्मा