Visitors have accessed this post 934 times.

यूपी के हाथरस जिले में शादी के 22 साल बाद एक पति ने दूसरी महिला से शादी करके रुसी महिला को घर से बाहर निकाल दिया है। इस मांमले में न्याय के लिए पीड़ित रुसी महिला अधिकारीयों के चक्कर काट रही है। आरोप है कि बच्चे न होने की बजह से रुसी महिला के पति ने चुपके से दूसरी महिला से शादी कर ली है आपको बतादें कि शादी के 22 साल बाद रुसी महिला को घर से निकाले जाने और चुपके से दूसरी महिला से शादी करने का यह मामला हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव बिसावर का हैं। लगभग 22 साल पहले बिसावर का विजय गौतम इण्डिया से रूस MBBS की पढाई करने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान उसकी मुलाकात रूस की रहने वाली ओलगा नामक युवती से हुई। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। पहले तो दोनों ने रूस में ही एक चर्च में शादी की। उसके बाद विजय गौतम ओलगा को लेकर इण्डिया आ गया जिसके बाद दोनों ने जनपद मथुरा जाकर 26 जून 1997 को कोर्ट मैरिज करली। यहां दोनों साथ साथ रहने लगे। विजय गौतम से शादी के बाद ओलगा ने अपना नाम ओलगा गौतम कर लिया। शादी के 22 साल बाद घर से निकाले जाने पर रुसी महिला ओलगा गौतम न्याय के लिए न्यायालय का दरबाजा खटखटाते हुए अपने पति विजय गौतम के खिलाफ मेंटिनेंस का केस किया है। साथ ही साथ मारपीट तथा प्रताणना के सिलसिले में थाना दिवस में शिकायत की है। उसका कहना है कि पति ने उसे घर से निकाल दिया है। उसके कोई बच्चा नहीं है। उसके पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली है और उसके देश में भी अब उसका अपना कोई नहीं है। ओल्गा की माने तो उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इस मामले में सादाबाद की एसडीएम का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसका पति उसके रहने खाने के लिए तैयार हो गया है। मारपीट प्रताणना की शिकायत पर पुलिस जाँच हो रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी|
INPUT – ब्रजमोहन
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप